Mulayam Singh Yadav Funeral

Comments · 83 Views

अब बस यादों में रह गई नेताजी की झलक: पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम सिंह यादव, इन वीडियोज में देखिए अंतिम संस्कार

Mulayam Singh Yadav Funeral : समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की झलक अब सिर्फ यादों में रह गई है| उनके मृत शरीर का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया है| बेटे अखिलेश यादव ने अंतिम संस्कार की सारी रस्में निभाते हुए मुलायम को मुखाग्नि दी|

बतादें कि, मुलायम सिंह यादव उसी गांव में पंचतत्व में विलीन हुए जिस गांव में उन्होंने कभी जन्म लिया था| यूपी में पैतृक गांव सैफई में मुलायम का अंतिम संस्कार किया गया| मालूम रहे कि, बीते सोमवार को सुबह मुलायम सिंह यादव(82 साल) का निधन हो गया था| मुलायम सिंह यादव एक लम्बे समय से यूरिन संक्रमण के साथ ही ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे थे| उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ थी|

 

Read more
Comments
For your travel needs visit www.urgtravel.com