भारत की राजधानी क्या है (Bharat ki Rajdhani kya hai)

Comments · 76 Views

आज हम बहुत ही महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करने वाले हैं। जी हां हम बात करने वाले हैं भारत की राजधानी क्या है (Bharat ki rajdhan

भारत की राजधानी क्या है 

भारत एशिया महाद्वीप के दक्षिण में स्थित एक देश है, जिसे जनसंख्या के आधार पर विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश कहा जाता है। यहां हर जाति धर्म के लोग मेल-जोल से एक साथ रहते हैं, इसलिए भारत को धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र भी कहा जाता है। यहां का सबसे बड़ा शहर मुंबई कहलाता है जिसे सपनों की नगरी भी कहते हैं।

भारत कि कोई राष्ट्रभाषा नहीं है, लेकिन यहां हिंदी और इंग्लिश भाषा सबसे अधिक बोली जाती है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहां का संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान कहलाता है। वर्तमान समय में यहां की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू है और यहां के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी है।

भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश है यदि यहां की जनसंख्या की बात की जाए तो यहां लगभग 1 अरब 21 करोड़ की आबादी है। भारत की राजधानी दिल्ली है और यहां का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है, जिनमें तीन रंग की क्षैतिज पट्टी बनी है और बीच में नीले रंग का एक चक्र बना हुआ है जिनमें सबसे ऊपर केसरिया रंग,  बीच में श्वेत और सबसे नीचे गहरे हरे रंग की पट्टी है।

दिल्ली ही भारत की राजधानी क्यों है?

कोई भी राष्ट्रीय का व्यवस्थापिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का मुख्यालय देश के जिस शहर में होता है वहीं शहर उस देश का राजधानी कहलाता है और यही वजह है, कि दिल्ली भारत का राजधानी बना क्योंकि यहां भारत सरकार का कार्यपालिका, व्यवस्थापिका और न्यायपालिका का मुख्यालय स्थित है।

इसके अलावा राष्ट्रीय भवन, प्रधानमंत्री निवास, संसद भवन और सभी मंत्रालय का मुख्यालय भी दिल्ली शहर में ही स्थित है। इतिहास के अनुसार कहा जाता है कि जिस समय दिल्ली को भारत की राजधानी बनाया गया उस समय भारत पर अंग्रेजों का शासन था। शुरुआती समय में भारत की राजधानी कलकत्ता हुआ करती थी जिसका नाम कुछ समय पहले ही बदलकर कोलकाता कर दिया गया।

लेकिन बाद में अंग्रेजों ने दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित कर दिया। अंग्रेजों का कहना था कि दिल्ली से कार्यभार अच्छे तरीके से संचालित किए जा सकते हैं।  जिस समय दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया था us समय अंग्रेजों का शासन काल जॉर्ज पंचम के हाथों में था।  जॉर्ज पंचम के आदेश अनुसार 1 अप्रैल 1912 को भारत की राजधानी दिल्ली घोषित कर दी गई।

(Bharat ki Rajdhani kya hai)

भारत की राजधानी के बारे में रोचक तथ्य

बहुत सी ऐसी बातें हैं दिल्ली के बारे में जिनके बारे में हर किसी को पता होना चाहिए। इसलिये दिल्ली से जुड़ी ऐसी ही हम कुछ खास और रोचक तथ्य आपके सामने यहां प्रस्तुत कर रहे हैं,  चलिए जानते हैं विशेष तथ्य क्या है-

  • दिल्ली भारत का एक ऐसा राज्य है जिसे शिक्षा और पर्यटन का मुख्य केंद्र माना जाता है।
  • जिस तरह भारत जनसंख्या के आधार पर विश्व में दूसरे नंबर पर आता है, उसी तरह भारत का यह राज्य दिल्ली भी जनसंख्या की दृष्टि में भारत का दूसरा सबसे बड़ा सिटी है।
  • नई दिल्ली एक ऐसा राज्य है, जहां केंद्र सरकार का मुख्यालय,  उच्च न्यायालय, प्रधानमंत्री निवास, संसद भवन, राज भवन आदि स्थित है। इसलिए ऐसा कहा जा सकता है, कि भारत सरकार की केंद्रीय शक्ति भारत का एकमात्र राज्य दिल्ली ही है।
  • दिल्ली को भारत की सबसे प्राचीन नगरों में से एक माना जाता है, क्योंकि पुरातत्व विभाग को रिसर्च के दौरान इसके प्राचीन होने के कई प्रमाण मिले हैं।
  • दिल्ली को भारत का सबसे बड़ा व्यस्तम मेट्रो माना जाता है इतना ही नहीं कोलकाता के बाद दिल्ली देश का दूसरा ऐसा शहर है, जहां मेट्रो की शुरुआत हुई थी।
  • यदि भारत के विश्व धरोहर की बात करें, तो दिल्ली में कई ऐसे विश्व धरोहर शामिल है जिनमें इंडिया गेट, लाल किला कुतुब मीनार आदि शामिल है।
  • भारत के बापू कहे जाने वाले महात्मा गांधी की समाधि यानी राजघाट भी इसी राज्य में स्थित है।
  • दिल्ली में न केवल विश्व धरोहर स्थित है बल्कि हिंदू समाज की सबसे बड़ी मंदिर अक्षरधाम भी यही स्थित है। आपको बता दें कि अक्षरधाम विश्व की सबसे बड़ी मंदिर है, जो हिंदुओं की आस्था का मुख्य केंद्र कहलाता है।

For more information, please visit

https://www.hindi.bloggistan.com/bharat-ki-rajdhani-kya-hai/

Read more
Comments
For your travel needs visit www.urgtravel.com